फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Daytime temperatures are rising, while nights feel cool.

Hardoi News: दिन में बढ़ रहा गर्मी का पारा, रात में ठंडक का एहसास

Sun, 11 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperatures are rising, while nights feel cool.
हरदोई। मौसम में बदलाव के साथ जिले में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बना हुआ है। दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात होते ही मौसम ठंडा होने लगा है। दिन और रात के पारे में अंतर जहां एक ओर बीमारी की वजह बन रहा है। वहीं, दूसरी ओर लोगों को बहुत तेज गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


बदलते मौसम के बीच लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। सुबह घर से निकलने वाले और देर रात तक बाहर रहने वाले लोगों को हल्की ठंडक का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिन में धूप निकलने पर गर्मी का अहसास बना हुआ है। ऐसे में सुबह और रात के समय पहनावे को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को बदलते तापमान के अनुरूप दिनचर्या रखने की सलाह दी है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 90 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह घटकर 73 प्रतिशत पर आ गई। आसमान में बादल की आवाजाही लगी रही। मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान में अंतर के कारण दिन और रात के मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed