{"_id":"602d57618ebc3ee96a2d877e","slug":"dasauli-defeated-tiliapur-team-by-2-wickets-hardoi-news-knp6124610197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसौली ने टिलियापुर की टीम को 2 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसौली ने टिलियापुर की टीम को 2 विकेट से हराया
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। आदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ग्राम चौंसार में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को टिलियापुर व दसौली की टीम के बीच मैच खेला गया। दसौली की टीम ने टिलियापुर की टीम को दो विकेट से हराकर मैच में जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर टिलियापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टिलियापुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर खेलते हुए 123 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दसौली की टीम ने आठ विकेट खोकर 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम ने मैच में दो विकेट से जीत दर्ज की। दसौली की टीम के खिलाड़ी रमन ने 29 रन बनाए व गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि व समाजसेवी संजय अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर राघवेंद्र अग्निहोत्री, अंकित अग्निहोत्री, अनुराग तिवारी, देवेश अग्निहोत्री, सुबोध तिवारी, गोविंद तिवारी, अशोक गौतम व बृजेश शुक्ला मौजूद रहे। (संवाद)