{"_id":"68b09505282200f2920dd5b8","slug":"darsh-became-the-winner-of-karate-championship-held-in-hathras-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136496-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाथरस में आयोजित कराटे चैंपियनशिप के विजेता बने दर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाथरस में आयोजित कराटे चैंपियनशिप के विजेता बने दर्श
विज्ञापन
संडीला। हाथरस में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियनशिप में जिले के युवा खिलाड़ी ने पूरे देश में नाम रोशन किया है। कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे युवा खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। तीन दिवसीय आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने साथ जिला व क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
हाथरस की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 24 से 27 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश चंद्र गुप्ता के पौत्र दर्श ने भी प्रतिभाग किया। कस्बा स्थित श्री फूलचंद्र अस्पताल के डॉ. आशीष गुप्ता के पुत्र दर्श ने अंडर-19 सीनियर वर्ग में कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अपने आयु वर्ग में उन्होंने खिलाड़ियों को मात देते हुए फाइनल मैच में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी को कराटे में चित किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन और पदक जीतकर लौटे दर्श का कस्बे में जोरदार स्वागत हुआ। दर्श ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, और नीट की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई है। दर्श की इस बड़ी सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।