{"_id":"61c6154e5e26af37a36a7f67","slug":"daroga-refuses-nikah-due-to-dowry-hardoi-news-knp671520667","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी- कार न मिलने पर दरोगा ने निकाह ने किया इंकार.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी- कार न मिलने पर दरोगा ने निकाह ने किया इंकार.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दहेज में नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर दरोगा ने युवती के साथ निकाह करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने दरोगा व उसके मां-पिता के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह मुरादाबाद में शादी समारोह गई थी। वहां आगरा में तैनात दरोगा आबिद खां से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह फोन पर उससे बात करने लगा। मिलना जुलना भी शुरू हो गया। कुछ दिनों में बात शादी तक पहुंच गई। दोनों ने यह बात परिजनों को बताई।
कुछ माह पूर्व उसके पिता ने 10 लाख रुपये व जेवर देकर सगाई कर दी थी। निकाह की तारीख फाइनल नहीं हुई थी। आरोप है कि इसके बाद से दरोगा उसका शारीरिक शोषण करता रहा। निकाह से पहले उसने दहेज में कार व 18 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर दरोगा ने निकाह करने से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि दरोगा व उसके मां-बाप पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।