फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Dalit community with BSP '

‘बसपा के साथ दलित समाज’

Tue, 17 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
" Dalit community with BSP '

पूर्व विधायक व पालिकाध्यक्ष आसिफ खां बब्बू ने कहा

विज्ञापन
कि कांशीराम दलितों के सच्चे मसीहा थे। पूर्व विधायक कांशीराम आवासीय कालोनी में उनके जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बसपा ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती है। केवल यही पार्टी प्रदेश को न्याय प्रिय शासन दे सकती है। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी में चार बार सरकार चलाकर कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाया है।

कहा कि आज भी दलित समाज पूरी एकजुटता के साथ बसपा से जुड़ा हुआ है, जबकि अन्य वर्ग भी पार्टी को सहयोग देकर उसे मजबूत कर रहे हैं। कहा कि बसपा ने सभी जातियों को भागीदारी के हिसाब से हिस्सेदारी देकर समाज के उत्थान का काम किया है।

उन्होंने प्रदेश में आगामी सरकार बसपा की बनने की बात कही। इस मौके पर बसपा के पूर्व विस क्षेत्र अध्यक्ष शिशुपाल, सोनू अवस्थी, लज्जाराम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed