फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Czech forward , 40 thousand dying

चेक का इंतजार, 40 हजार बेकरार

Fri, 07 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 07 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Czech forward , 40 thousand dying

कुदरत की मार से बेहाल किसानों को शासन से मिलने वाली

विज्ञापन
इमदाद के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि तहसील क्षेत्र के करीब 40 हजार किसानोें को अभी तक दैवी आपदा चेक नहीं मिल सकी है। वहीं जिन किसानों को चेक मिली भी है, वह उसके भुगतान के लिए संबंधित बैंक में भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं।

हैरत की बात है कि किसानों की इस पीड़ा को न तो जिम्मेदार अफसर महसूस कर रहे न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि। ऐसे में अब खरीफ की फसल के लिए किसान साहूकारों से कर्जा लेने को विवश हो रहा है। ज्ञात हो कि गत वर्ष सूखे की मार फिर रवी की फसल में बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के सपनों को तोड़ दिया था।

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नुकसान के आकलन का सर्वे कराया, जिसमें करीब 550 गांव में 55,254 किसानों की फसल बर्बाद हुई थी। इनके मुआवजा के लिए तहसील प्रशासन ने 23 करोड़ की डिमांड की थी, जिसके सापेक्ष अभी तक दैवी आपदा मद में 6.70 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई, जिसमें छोटे किसानों को 1500-1500 रुपये की चेकें वितरित कराई गईं।

तहसील प्रशासन का दावा है कि मिले बजट में 18,055 किसानों को चेकें वितरित क र दी गई हैं, पर हकीकत यह है कि अभी तक करीब 1,5000 किसानों को चेकें वितरित की गईं हैं। शेष करीब 3,055 चेकाें का वितरण लेखपाल के स्तर से धीमी गति से हो रहा है। जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।

जिन किसानों को चेक आवंटित हुई उन्हें भी भुगतान के लिए संबंधित एसबीआई की शाखा में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 40 हजार किसान अभी भी दैवी आपदा की चेक के लिए इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed