{"_id":"6755e508ee2657a6630e9de5","slug":"cyclist-hit-by-bike-driver-four-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123643-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साइकिल सवार को बाइक चालक ने मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साइकिल सवार को बाइक चालक ने मारी टक्कर, चार घायल
Sun, 08 Dec 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव के पास सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक व साइकिल सवार चारों लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
कन्नौज जनपद के मखाईपुर गांव निवासी विजय बहादुर (35) रविवार की शाम अपनी बाइक से चाचा रामनरेश (55), चाची धनदेवी (50) के साथ हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ढिगासर गांव स्थित बहन के बीमार ससुर आशाराम को देखकर वापस जा रहे थे। तभी कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव से कोटे का राशन लेकर घर जा रहे कुंदनपुरवा मजरा लमकन गांव निवासी धर्मपाल (50) की साइकिल में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने पर विजय बहादुर, रामनरेश व धनदेवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था।