फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cunning man arrested for supplying cannabis using a friend's car while accompanied by his girlfriend.

Hardoi News: गर्लफ्रेंड के साथ दोस्त की कार से गांजे की सप्लाई करने आया शातिर गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cunning man arrested for supplying cannabis using a friend's car while accompanied by his girlfriend.
हरदोई। गर्लफ्रेंड के साथ दोस्त की कार से गांजे की सप्लाई करने आए शातिर को सुरसा थाने की पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से रविवार को पकड़ लिया। कार से गर्लफ्रेंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कार से 14 किलो गांजा भी पुलिस ने बरामद किया है। मुख्य आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड सीतापुर जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसओजी और सर्विलांस टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि पूर्वांचल के किसी जिले से गांजा लेकर कुछ लोग इसकी सप्लाई करने जिले में आ रहे हैं। इस आधार पर सभी थानों को भी सतर्क किया गया था। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के तुंदवल नहर पुलिया के पास से संदिग्ध लोगों के कार से जाने की सूचना मिली थी। इस पर सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा के नेतृत्व वाली टीम को मौके पर भेजा गया। यहां कार रोकी गई और तलाशी ली गई।
विज्ञापन

इस दौरान 14 किलो गांजा बरामद हुआ। कार में सवार लोगों ने अपना नाम पता सीतापुर जनपद के मिश्रिख के मोहल्ला चौक निवासी पंकज, कुतुबनगर निवासी शालू उर्फ शालिनी, सीतापुर की शहर कोतवाली क्षेत्र के अहेमपुरवा पांडेय नगर निवासी नितिन और हरदाेई की कछौना कोतवाली क्षेत्र के पतसेनी निवासी शिवा बताया। सीओ ने बताया कि पंकज के खिलाफ हरदोई और सीतापुर जनपद में पहले से पांच मामले दर्ज हैं। शिवा के खिलाफ हरदोई जनपद के अलग-अलग थानों में तीन और नितिन के खिलाफ सीतापुर में एक मामला दर्ज है। पूछताछ में पंकज ने बताया कि शालू उसकी गर्लफ्रेंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार मालिक की तलाश, पुलिस से बचने के लिए साथ ली थी गर्लफ्रेंड
पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पंकज ने अपने एक परिचित से कार मांगी थी। उसे बताया था कि गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है। गर्लफ्रेंड को साथ में इसलिए रखा था ताकि रास्ते में पुलिस को शक न हो। बावजूद इसके एसओजी और सर्विलांस की मदद से सुरसा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि कार मालिक की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed