{"_id":"5f6a1e2b8ebc3edf1f22ad7c","slug":"crpf-person-dead-body-reached-to-hardoi-hardoi-news-knp5841470158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, छतों पर लगी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, छतों पर लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन
फोटो-19-रूपेश नंदन का शव गांव पहुंचने पर छतों तक पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मृत सीआरपीएफ जवान का शव मंगलवार देर शाम उनके पैतृक गांव पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंसूरनगर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही पिहानी, मंसूरनगर व आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। शव देख मृतक की मां बदहवास हो गईं। हर आंख नम नजर आईं। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।
मंसूरनगर निवासी रूपेश नंदन (25) पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर छत्तीसगढ़ के जनपद बीजापुर में तैनात थे। रविवार शाम रूपेश नंदन की बीजापुर में ही गोली लगने से मौत होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने परिजनों को दी थी। अधिकारियों ने रूपेश के गोली मारकर खुदकुशी किए जाने की बात कही थी। मंगलवार शाम रूपेश का शव लेकर सीआरपीएफ की टुकड़ी गांव पहुंची। शव पहुंचने की जानकारी पर पूरे गांव में कोहराम मच गया।
शव देखकर रूपेश की मां चंद्रावती, बड़ा भाई पुष्पेंद्र और छोटा भाई रीतेश बिलख पड़े। शाहाबाद की भाजपा विधायक रजनी तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू, एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव, कोतवाल पिहानी महेश चंद्र, थानाध्यक्ष हरियावां अरविंद सिंह, पिहानी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विमलेश गुप्ता, कृष्णपाल राठौर, आदर्श सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे। गांव में सभी की नजरों में कुछ सवाल और आंसू नजर आ रहे थे।