फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CRPF Inspector died after being shot in Srinagar, family members said  received information about suicide

Hardoi: सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की गोली लगने से श्रीनगर में मौत, परिजन बोले- खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिली

Mon, 04 Mar 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 04 Mar 2024 11:18 PM IST
सार

Hardoi News: सोमवार शाम सीआरपीएफ की एक टुकड़ी श्याम सुंदर का शव लेकर घर पहुंची। शव देखकर पत्नी निर्मला, पुत्रियां स्नेहा और नंदनी व पुत्र वैभव बिलख पड़े। सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सलामी देकर शव का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
CRPF Inspector died after being shot in Srinagar, family members said  received information about suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीनगर में सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में तैनात इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अधिकृत तौर पर उन्हें खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी गई है। सोमवार शाम शव हरदोई लाया गया। शाम को ही सांडी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा थोक निवासी श्याम सुंदर वर्मा (41) की तैनाती श्रीनगर में थी। पिता श्रीपाल वर्मा के मुताबिक शनिवार रात श्याम सुंदर की फोन पर अपनी पत्नी माला उर्फ निर्मला से बात हुई थी। तब तक सब कुछ सामान्य था। रविवार सुबह लगभग 10.30 बजे श्रीनगर से विभागीय अधिकारियों ने उन्होंने बताया कि श्यामसुंदर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सीआरपीएफ की एक टुकड़ी श्याम सुंदर का शव लेकर घर पहुंची। शव देखकर पत्नी निर्मला, पुत्रियां स्नेहा और नंदनी व पुत्र वैभव बिलख पड़े। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सलामी देकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed