{"_id":"595549b74f1c1b3f0e8b46d1","slug":"youth-murder-in-baghaoli","type":"story","status":"publish","title_hn":" बघौली में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बघौली में युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:10 AM IST
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। थाना क्षेत्र में गुरुवार को युवक की हत्या की दी गई। उसका शव बघौली-माधौगंज रोड स्थित भुजापुरवा गांव के मार्ग पर मिला। करीब 11 बजे आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना स्थल के निकट सफेद रंग की बोलेरो देखी थी। बोलेरो के जाने के करीब 30 मिनट बाद उधर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक का शव देखा। उसके नाक व सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोटें थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को मुर्दाघर में रखवाया है।
थाना क्षेत्र के बघौली माधौगंज रोड से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर भुजापुरवा गांव है। गुरुवार को करीब 11 बजे आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने भुजापुरवा गांव की तरफ गए रास्ते पर सफेद रंग क ी बोलेरो को जाते देखा। रास्ते पर करीब 200 मीटर जाकर बोलेरो रुक गई। करीब 10 मिनट तक बोलेरो रुकने बाद वापस हुई और तेज रफ्तार में बघौली की तरफ निकल गई। ग्रामीणों ने इस पर गौर नहीं किया।
करीब 30 मिनट बाद उधर से निकले ग्रामीणों को गांव निवासी लक्ष्मण के खेत के किनारे अज्ञात (45) का शव देखा। युवक की नाक और सिर के पीछे के हिस्से में गहरे जख्म के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज रामकेवट तिवारी पहुंचे ग्रामीणों से पूछताछ कर एसओ की सूचना दी। एसओ राजीव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की युवक के शरीर पर पीटर इग्लैड़ की सफेद धारीदार शर्ट व स्लेटी रंग की पैट थी। उसके पैरों में चप्पल आदि नहीं थे। तलाशी में युवक क ी जेब से बीड़ी का बंडल व तंबाकू का पाउच निकला। सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। 7:30 बजे एसओ से मामले की जानकारी के लिए उनके सीयूजी नंबर 9454403553 पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनक ा मोबाइल स्वीच ऑफ था।