फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth attacked with sharp weapons

युवक पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapons
घायल कुलदीप सिंह - फोटो : amarujala

भरखनी। लड़की से बात करने को लेकर फोन पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ मंगलवार दोपहर गांव के ही एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी कुलदीप सिंह (22) मंगलवार दोपहर गांव के बाहर दुकान से मोबाइल का रिचार्ज कूपन लेने गया था। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के उपेंद्र उर्फ मल्हू व उसके एक रिश्तेदार ने कुलदीप को घेर लिया और उसे अपशब्द कहने लगे।
विज्ञापन


कुलदीप ने विरोध किया तो आरोपी मल्हू ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर गांव के ही संदीप, ब्रजेश, बेचेलाल आदि मौके पर आ गए। जिस पर आरोपी कुलदीप को जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद परिजन कुलदीप को सीएचसी लेकर गए। कुलदीप ने बताया कि पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की से उसकी बातचीत होती है, आरोपी उपेंद्र भी उस लड़की से बात करता है। बताया कि घटना से डेढ़ घंटे पहले उपेंद्र ने उसे फोन कर लड़की से बात करने से मना किया था। विरोध करने पर उपेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ महेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची यूपी-100 पुलिस
 पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर में कुलदीप के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने यूपी-100 पुलिस को फोन किया। परिजनों का कहना है कि वह एक घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं आई। एक घंटे बाद परिजन कुलदीप को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। इसके बाद कुलदीप को अस्पताल ले जाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed