{"_id":"61096a2ad8f4f409395b28ff","slug":"woman-slap-to-constable-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: कोतवाली में बंद भाई के बारे में जानकारी करने गई महिला ने सिपाही को मारा तमाचा, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: कोतवाली में बंद भाई के बारे में जानकारी करने गई महिला ने सिपाही को मारा तमाचा, फिर हुआ ये सब
Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM IST
सार
निधि ने सिपाही शीलू को गालीगलौज कर तमाचा मार दिया। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने निधि को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी निधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में शहर कोतवाली में बंद भाई को छुड़ाने गई महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। गुस्से में महिला ने अभद्रता करते हुए महिला सिपाही के तमाचा मार दिया। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाली में तैनात सिपाही शीलू के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान ऊंचा थोक निवासी निधि शुक्ला वहां आईं। आरोप है कि निधि ने शीलू से कोतवाली में बंद अपने भाई कान्हा के बारे में पूछा।
यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने को कहा। इस पर निधि आगबबूला हो गई और पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। निधि ने सिपाही शीलू को गालीगलौज कर तमाचा मार दिया।
विज्ञापन
इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने निधि को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला हिरासत में है।