{"_id":"5743431d4f1c1b78186915cc","slug":"woman-killed-in-mysterious-circumstances-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Mon, 23 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 23 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
'मेरी बीवी से बड़ा भाई संबंध बनाने की कोशिश करता था'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
बेनीगंज। क ोतवाली क्षेत्र में ससुराल में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। सिकंदरपुर निवासी रामनरेश ने पुत्री रेखा (22) की शादी दो वर्ष पूर्व भभूती खेड़ा के मजरा कुर्की निवासी हरिपाल के साथ की थी। रविवार की सुबह 11 बजे हरिपाल ने राम नरेश को फ ोन पर बताया कि रेखा की तबियत गंभीर है। इस पर रामनरेश गांव के कुछ लोगों क ो साथ लेकर रेखा के ससुराल पहुंचा। रेखा को बेहोशी की हालत में देखकर आनन-फानन में हरदोई के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। रामनरेश पुत्री को शव को लेकर सीधा बेनीगंज कोतवाली पहुंचा। पुलिस क ो तहरीर देकर रेखा के पति हरिपाल, ससुर राजाराम, सास जगरानी व देवर पर मारपीट कर प्रताड़ित करने व फांसी पर लटका कर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।