फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two buses clashed, 10 injured

दो बसें भिड़ीं, 10 यात्री घायल

Wed, 12 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Wed, 12 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two buses clashed, 10 injured
हादसे के बाद घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में हरदोई-गोपामऊ रोड पर हबीबपुर गांव के पास बुधवार दोपहर दो बसों की भिड़ंत में दस यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी टडियावां लाया गया, जहां से पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद दोनों निजी बसों के चालक-परिचालक भाग निकले। जांच पड़ताल में पुलिस को बसों के कागजात नहीं मिले हैं। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


शहर से गोपामऊ के बीच निजी यात्री बसें चलती हैं। बुधवार को हरदोई से 35 सवारियां लेकर निजी बस गोपामऊ जा रही थी। बस को गोपामऊ निवासी अकील चला रहा था। वह टडियावां से आगे हबीबपुर गांव के सामने पहुंचा तभी विपरीत दिशा से 56 सवारियां लेकर आ रही निजी बस से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर टडियावां थाने से दरोगा हरेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस बुलवाकर घायल यात्रियों को सीएचसी टडियावां पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख सुनीता (30), हरी प्रसाद (60), श्याम कुमार  (40), पुष्पा देवी  (40) और सावित्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में बंदरहा निवासी सलीमा बानो (45) पत्नी अब्बास अली, टंडौर निवासी नूरजहां (40) पत्नी बाबू अली, फकीराबाद  निवासी कमलेश (30) पुत्र श्रीपाल, उनकी पत्नी सहासा देवी (25) व पुत्री सुजाता (3) का उपचार करके छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि दोनों बसों को कब्जे में लिया गया है। बस मालिकों को सूचना देकर आरसी, फिटनेस व अन्य कागजात मंगाए गए हैं। अगर कागजों में किसी तरह की कमी मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed