{"_id":"473b6bcebf98f18ffd7acc0fb436d0d9","slug":"truck-overturns-death-of-elderly-were-looted-edible-oil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से अधेड़ की मौत, लूटा गया खाद्य तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पलटने से अधेड़ की मौत, लूटा गया खाद्य तेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पलटे ट्रक से आसपास के लोगों ने खूब खाद्य तेल
विज्ञापन
लूटा। घटना में एक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घंटों के इंतजार के बाद क्रेन पहुंचने पर ट्रक हटाया जा सका। बताते चलें कि
कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात ग्राम
हूसेपुर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया
था। इससे उसके नीचे दबकर राजाराम (55) पुत्र दुलारे निवासी मस्तीपुर खलीफा थाना बेहटा गोकुल की मौत हो गई। वहीं उसके समधी पूर्व प्रधान चंदू (60) पुत्र चित्तर निवासी हूसेपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राजाराम अपनी पुत्री धनदेवी पत्नी दीनदयाल के घर आया हुआ था। वहीं पर हादसा हो
गया। ट्रक में खाद्य तेल के गत्ते लदे हुए थे। जिनको लेकर ट्रक चालक फैजाबाद जा रहा है। ट्रक पलटने पर उस पर लदे गत्ते फट गए। इससे कई लीटर खाद्य तेल नालियाें में बह गया। वहीं आस पास के लोग खाद्य तेल के पैकेट लूट ले गए। तेल की कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के तीन घंटे के बाद जनपद शाहजहांपुर से क्रेन आई जिसके बाद
काफी देर बाद ट्रक को हटाया जा सका। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया था। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल व सीओ ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
उधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरा निवासी महासिंह (30) पुत्र सुंदर साइकिल से काकूमऊ दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में पुष्पताली के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत
मझिला थाना क्षेत्र में चठिया पुल पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना क्षेत्र के ग्राम डबहा निवासी ठकुरी (70) शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम समैचीपुर में अपने नाती को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। चठिया पुल की मोड़ पर सामने आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ठकुरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार प्रमोद निवासी ग्राम ढकिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुुंचे मृतक के परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।