फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   truck collision with jeep, 2 died

जीप में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 19 Feb 2019 11:33 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 19 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
truck collision with jeep, 2 died
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कसरावां के निकट हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मौरंग भरे ट्रक ने सवारियों से भरी टैक्सी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी सवार छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन

 मंगलवार सुबह हरदोई से कानपुर जा रही सवारियों से भरी टैक्सी को कसरावां गांव के पास मौरंग भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी सवार शिवम (25) पुत्र देवेंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला सरदारगंज और अवधेश प्रजापति (46) पुत्र रामेश्वर निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा शाहाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास मिले मोबाइल के जरिये परिजनों से संपर्क किया गया। घटना में घायल टैक्सी सवार अभिषेक (25) पुत्र सतेंद्र निवासी कस्बा शाहाबाद को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। परिजन उसे शहर में प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


बदहवास मां बोली, अब किसके सहारे जिएंगे
हरदोई। शिवम के पिता देवेंद्र गुप्ता का निधन हो चुका है। परिवार में सिर्फ शिवम की मां कमलेश हैं। शिवम इकलौता पुत्र था। वह बीकॉम की पढ़ाई करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। मंगलवार को वह टैक्सी से कानपुर में यूपीएसएससी की जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। घटना की जानकारी पर शिवम की मां कमलेश बेसुध हो गईं। रो-रोकर सिर्फ यही कह रहीं थीं कि अब किसके सहारे जिएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात के लिए हो रहा था अवधेश का इंतजार
हरदोई। दुर्घटना में मृत अवधेश प्रजापति की ससुराल मल्लावां में है। उनका बेसब्री से ससुराल में इंतजार हो रहा था। अवधेश प्रजापति के साले के बेटे गंगाराम की शादी मंगलवार को थी। अवधेश की पत्नी आशा दो दिन पहले ही मल्लावां गई थी। मंगलवार को अवधेश भी वहीं जाने के लिए निकला था, लेकिन उसकी मौत की खबर ससुराल पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed