{"_id":"5ca255b8bdec2214107d153a","slug":"thrown-hot-oil-on-shopper-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में हलवाई पर खौलता तेल फेंका, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में हलवाई पर खौलता तेल फेंका, रिपोर्ट
Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकदरपुर में रविवार को लेनदेन के विवाद में पड़ोसी ने हलवाई पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकदरपुर निवासी भोले उर्फ हरिशंकर पुत्र छोटे भइया की गांव में हलवाई की दुकान है। रविवार को वह दुकान पर मिठाई बना रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अवधेश उससे उधार मांगने लगा। भोले ने बताया कि उसने अवधेश से पिछला बकाया चुकाने के बाद उधार देने की बात कही। इस पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इससे गुस्साए अवधेश ने कढ़ाई में रखा खौलता तेल उस पर फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता छोटे भइया ने घटना की तहरीर दी है। एसओ उमेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन