फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three people detained in pradhan devar murder case

प्रधान के देवर की हत्या में तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Feb 2019 11:50 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 15 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
three people detained in pradhan devar murder case
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

 हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ककरा की ग्राम प्रधान के देवर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो बाइकें भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं। पुलिस की मानें तो उक्त हत्याकांड में छह और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं।

विज्ञापन

ग्राम ककरा की प्रधान अजमतुन के चचेरे देवर मुन्ना (38) पुत्र मोहम्मद अली की बुधवार शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। छानबीन के दौरान पता चला था कि हरदोई से ट्रैक्टर से वापस आते समय सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बरौलिया के निकट चंसौरा निवासी सर्वजीत (16) पुत्र रावेंद्र को टक्कर लग गई थी। ट्रैक्टर मुन्ना चला रहा था। इसके बाद दो बाइक और एक वैन में सवार होकर आए लोगों ने जनकपुरवा के पास उसे घेर कर रोक लिया था और पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। गुरुवार को प्रधानपति सगीर खां ने 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की विवेचना के दौरान कुल नौ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से रावेंद्र, श्यामू और अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल दो बाइकें भी बरामद कर ली गईं हैं। वैन व छह अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed