{"_id":"5970ed104f1c1b3e148b458f","slug":"thirty-thousand-rupees-was-killed-for-the-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार रुपये के लिए हुई थी व्यापारी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीस हजार रुपये के लिए हुई थी व्यापारी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
संडीला सीएचसी पर मौजूद परिजन व पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ककराली जंगल में मिले व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। हत्या के पीछे 30 हजार रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है।
विज्ञापन
लखनऊ के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय सिंह कपिल 16 जुलाई को घर से अपनी निजी कार से संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांक में लगी अपनी टाइल्स की फैक्ट्री में जाने के लिए निकले थे। महिलहाबाद कोतवाली क्षेत्र से वह लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में दर्ज की थी।
विज्ञापन
बुधवार रात उनका शव संडीला कोतवाली क्षेत्र के ककराली में मिला था। मृतक के पुत्र हर्ष की मानें तो उनके पिता नर्सरी का कारोबार भी करते थे। मलिहाबाद निवासी सुजीत गौतम ने अजय सिंह को फोन करके बताया कि अमरुद के 2000 पेड़ दिलवा देगें। इसके बाद अजय सिंह अपनी कार से अकेले ही घर से निकले थे।
विज्ञापन
मलिहाबाद में उन्हें सुजीत गौतम और उनके चार साथी मिले। मलिहाबाद में सब ने एक साथ बैठकर चाय पी। इसके बाद सुजीत ने किसान को रुपया देने चलने की बात कही। इस पर सुजीत और उनके चार साथी भी अजय की कार में सवार हो गए। ककराली गांव के पास सुरजीत और उनके साथियों ने अजय की हत्या गला दबाकर कर दी।
हत्यारे अजय सिंह की जेब में रखे 30,000 रुपये उनकी पिस्टल और कार भी साथ ले गए। पुलिस ने सुजीत गौतम को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। घटना की विवेचना अलीगंज पुलिस कर रही है।