{"_id":"594028628664196a5d8b4808","slug":"thieves-collect-millions-of-goods-from-the-public-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र से चोरों ने लाखों का सामान समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनसेवा केंद्र से चोरों ने लाखों का सामान समेटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाते दुकान मालिक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के कस्बा में सोमवार रात जनसेवा केंद्र व प्रिंटिग प्रेस क ी दुकान का शटर तोड़कर करीब पांच लाख का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने शटर टूटा देख फोन से जनसेवा केंद्र संचालक को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के ढेढनी सरैंया निवासी विनय कुमार की जनसेवा केंद्र व प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है। उन्होंने कस्बा में बिलग्राम रोड पर इलाहाबाद बैंक के पास किराये पर दुकान ले रखी है। उनका रोजाना गांव से आना-जाना होता है। सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान का शटर बंद करके घर गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसी दुकानदार गोविंद दुकान खोलने पहुंचे। उन्हें विनय की दुकान का शटर टूटा मिला। गोविंद ने फोन से विनय को शटर टूटा होने की जानकारी दी। विनय दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसओ जटाशंकर ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। एसओ ने बताया कि चोर लोहे की राड आदि से दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे। एसओ ने विनय से पूछताछ की।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर एक कैमरा, तीन लैपटॉप, डाटा प्रिंटर, वीडियो कैमरा समेत करीब पांच लाख का सामान चुरा ले गए। एसओ ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।