फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thick stroke of wood contractor muffler

लकड़ी ठेकेदार की मफलर से गला घोटकर हत्या

Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thick stroke of wood contractor muffler
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के बच्चे व ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
सुरसा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात लकड़ी ठेकेदार की मफलर से गला घोटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह गहिरुई के  ग्रामीणों को खेत में शव मिला। चेहरे और अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। घटनास्थल के निकट ठेकेदार की बाइक भी मिली है। बाइक नंबर के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। ठेकेदार के भाई ने रंजिश से इनकार करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के सहोरिया बुजुर्ग निवासी राजाराम के चार बेटों में दीपू (40) बड़ा था। वह लकड़ी कटान की ठेकेदारी करता था। परिवार में पत्नी मायावती के अलावा दो बेटियां रीता (14), विनीता (12) और बेटा हिमांशु (8) है। वह गुरुवार तड़के को बाइक से ससुराल खैराली गया था और सुबह करीब 10 बजे लौटा था। दोपहर में बड़ी बेटी से 200 रुपये लिए और सुरसा जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को फिक्र हुई। मोबाइल मिलाया तो नंबर स्वीच ऑफ था। शुक्रवार सुबह सुरसा की ग्राम पंचायत मरसा के मजरा गहिरुई के लोग खेतों की तरफ निकले।
विज्ञापन


गहिरुया से फरादपुर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्रामीणों को बाइक खड़ी मिली। 200 मीटर दूरी पर खेत में दीपू का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर दीपू की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। दीपू के गले में मफलर लिपटा था, चेहरे व अन्य अंग पर जख्मों के निशान थे। प्रथम दृष्टया सामने आया कि दीपू की गला घोटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। दीपू के भाई मिथिलेश ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। उसने बाइक पर साथ में गए अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। उसने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है।  मिथिलेश ने बताया कि उसकी बहन सोनी की मरसा गांव में ही ससुराल है। लेकिन बहनोई के साथ वह दिल्ली में रहती है। वह बहन के ससुराल नहीं गया था। एसओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed