फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft five lakh saman

पांच लाख का सामान चुराया

Fri, 23 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 23 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
theft five lakh saman
चोरी के बाद खुली पड़ी सेफ - फोटो : amarujala

बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गुजरेहटा गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर रुपये निकालने के बाद गहनों का बक्सा उठा ले गए। गांव के बाहर बक्से का ताला तोड़कर गहने व सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें रुपये व गहने समेत करीब पांच लाख की चोरी होना बताया है।

विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गुजरेहटा गांव निवासी मुन्नू लाल दीक्षित गुरुवार रात घर के बाहर सोया था। पत्नी मनोरमा, बेटा दीपू, छोटू, दुष्यंत, बहुएं रचना व आरती छत पर सोए थे। सुबह करीब छह बजे मनोरमा छत से नीचे गई तो कमरों का ताला टूटा मिला। अंदर फ र्स पर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


अलमारी ताले टूटे थे जबकि गहनों का बक्सा चोरी हो गया था। घर में चोरी होने की जानकारी पर मुन्नूलाल दीक्षित घर के अंदर पहुंचे। तब तक पड़ोसी भी जुट गए। इसी दौरान शौच क ो निकले ग्रामीणों ने बताया कि खाली बक्सा गांव निवासी संतराम के खेत में खड़े कटहल के पेड़ के नीचे पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी। बताया कि चोर 45000 रुपये, दो जोड़ी कंगन, दो जोड़ी मांग बेदी, दो कमर पेटी, दो हार, चार अंगूठी, दो जोड़ी पायल व अन्य सामान समेत करीब पांच लाख की चोरी होना बताया। क ोतवाल कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed