फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man's body was found on the railway tracks, accused of murder

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found on the railway tracks, accused of murder
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बघौली थानाक्षेत्र के बेहटामुर्तजा बक्स के युवक का शव बुधवार शाम तिलकपुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक सुबह हरदोई दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। भाई ने गांव के कुछ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। बेहटा मुर्तजा बक्स गांव निवासी राम गोपाल (20) पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रामगोपाल के माता-पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह बड़े भाई आनंद के साथ रहता था।
विज्ञापन


आनंद ने बताया कि राम गोपाल बुधवार सुबह दवा लेने के लिए हरदोई गया था।  दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने उसका शव तिलकपुरवा गांव के  पास रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी। इस पर आनंद ग्रामीणों के साथ तिलकपुरवा गांव पहुंचे। शव तीन टुकड़ों में पड़ा था। एक टुकड़ा बीच में और दो ट्रैक के दोनों ओर पड़े थे। आनंद का आरोप था कि गांव के कुछ लोगों ने पीट-पीटकर रामगोपाल की हत्या कर दी और शव ट्रैक पर रख दिया।
विज्ञापन


तिलकपुरवा के कुछ लोगों ने पिटाई करते और शव ट्रैक पर रखते देखा भी था। भाई ने बताया कि 14 जनवरी को भी उन लोगों ने राम गोपाल को लात घूसों से पीटा था। मारपीट में रामगोपाल को चोटें आई थीं। उसी की दवा लेने वह बुधवार को दवा लेने हरदोई गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि रामगोपाल ने 17 जनवरी को गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी थी। एनसीआर दर्ज कर मेडिकल कराने के साथ जांच भी कराई गई थी। दूसरे पक्ष ने बताया था कि रामगोपाल पर 14 जनवरी की रात घर में घुसकर छेड़छाड़ लड़की से की थी। इस पर उसे पीटा था। आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed