{"_id":"56eeed9e4f1c1b0942f150a6","slug":"the-young-man-has-sexual-relations-with-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के साथ युवक ने किया कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक के साथ युवक ने किया कुकर्म
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। थाना क्षेत्र में एक 12 साल के बालक के साथ एक युवक ने कुकर्म किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र का 12 वर्षीय बालक शनिवार को क्रिकेट मैच टीवी पर देखने गांव निवासी व्यक्ति के घर गया था। जहां पर टीवी देखने के दौरान टीवी पावर के लिए लगी बैटरी डाउन हो गई। इस पर वह बालक को अपने साथ बाइक बैठाकर बैटरी लाने के बहाने अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
रास्ते में उसने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद बालक को उसके घर छोड़ कर फरार हो गया। बालक ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। रविवार को परिजन उसको लेकर थाने गए। मगर वहां पर उसे चलता कर दिया गया। इस पर परिजनों ने रविवार को एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसपी उमेश कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार की देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के दौरान उसके साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।