फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman jumped brick with brick

महिला ने जेठ को ईंट से कूंच कर मार डाला

Fri, 23 Jun 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 23 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
The woman jumped brick with brick
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक

कछौना। थाना क्षेत्र के झरिहाई में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर छोटे भाई की पत्नी ने सुनने बोलने में असमर्थ जेठ की ईंट से कूंच-कूंच कर हत्या कर दी। महिला का जेठ से आए दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार देर शाम जेठ अपने घर में खाना पका रहा था। इसी दौरान महिला घर पहुंची और झगड़ा करने लगी। इस दौरान पड़ोसी भी पहुंच गए। महिला ने पड़ोसियों के सामने ही जेठ की हत्या कर दी।

विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के झरिहाई निवासी रामेश्वर के  तीन बेटों में शंकर बड़ा है, दूसरे नंबर का बेचेलाल (35) व सालिकराम हैं। शंकर व सालिकराम की शादी कर दी थी। जबकि बेचेलाल बोलने व सुनने में अक्षम था। इसके चलते उसकी शादी नहीं हुई थी। रामेश्वर के पास पैतृक संपत्ति के तौर पर करीब छह बीघा खेत है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले रामेश्वर ने पैतृक संपत्ति का तीनों बेटों के बीच बंटवारा कर दिया था। परिवार का सही तरीके से भरण पोषण नहीं हो पाने के कारण बड़ा बेटा शंकर परिवार को चंडीगढ़ मजदूरी करने चला गया था। छोटा बेटा सालिकराम भी एक सप्ताह पहले लखनऊ मजदूरी करने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटवारे के बाद से सालिकराम पत्नी आए दिन बेचेलाल से बंटवारे में अधिक हिस्सा होने क ी बात कहते हुए झगड़ा करती थी। करीब एक सप्ताह पहले भी बेचेलाल व सालिकराम की पत्नी से काफी विवाद हुआ था। शुक्रवार को देर शाम बेचेलाल घर में खाना पका रहा था। इसी दौरान सालिकराम की पत्नी वहां पहुंचकर उससे झगड़ने लगी।

बेचेलाल भी इशारों से उसे जवाब देने लगा। दोनों के  झगड़नेे की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। इसी दौरान सालिकराम की पत्नी ने ईंट उठाकर बेचेलाल के सिर पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई वार कर दिए। सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आने से बेचेलाल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। बेचेलाल के गिरते ही महिला भाग गए।



पड़ोसी बेचेलाल को अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर रात करीब नौ बजे पुलिस गांव पहुंची। एसओ नजमुल हसन नकवी  ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पहुंचकर पड़ताल की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed