फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The owner of the truck driver was killed

ड्राइवर ने की थी ट्रक मालिक की हत्या

Mon, 25 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Mon, 25 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The owner of the truck driver was killed
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। बिजनौर निवासी ट्रक मालिक की हत्या गुटखे को लेकर हुए विवाद में चालक ने साथी के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद शव मल्लावां क ोतवाली के तेरवा कुल्ली गांव के पास खंती में फेंक दिया था। दोनों ने रुपयों के लालच में गला दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्या रोपियों में से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,और दूसरा फरार है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बिजनौर के ट्रक मालिक क ी हत्या की वारदात का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि जितेंद्र पुत्र बनारसी निवासी निविदा थाना कीरतपुर जिला बिजनौर 6 मई को अपना ट्रक लेकर नजीबाबाद से कन्नौज व हरदोई के लिए रवाना हुआ था। 9 मई को उसका शव मल्लावां कोतवाली के तेरवा कुल्ली के पास खाई में मिला था और ट्रक शहर कोतवाली के जिंदपीर चौराहा के निकट खड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। हत्या की वारदात का खुलासे के लिए एसपी उमेश कुमार सिंह ने एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


एएसपी ने सीओ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुजीत दुबे क ो जांच सौंपी थी। एएसपी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि ट्रक मालिक जितेंद्र पुत्र बनारसी की हत्या उसके चालक राहुल यादव पुत्र लल्लू सिंह निवासी रतनपुर खुर्द थाना कुढ फतेहगढ़ संभल और उसके साथी सुखवीर यादव पुत्र सोहराव सिंह ने की है। दोनों की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह राहुल पुत्र लल्लू सिंह को मल्लावां के गौरी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ उसने कन्नौज बार्डर पर गुटखा उतारने की बात को लेकर जितेंद्र के साथ विवाद होने के बाद साथी के साथ गला दबाकर हत्या करके रुपये निकालने व शव को माधौगंज क ोतवाली के तेरवा कुल्ली के पास खंती में फेंकने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने हत्यारोपी राहुल यादव क ो कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं दूसरा आरोपी सुखवीर यादव फरार है। एसपी की तरफ से वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार की देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed