{"_id":"58b316234f1c1b5b08830e9d","slug":"the-open-secret-of-the-murder-was-re-mortem-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का राज खोलने को थानेदार ने दोबारा कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का राज खोलने को थानेदार ने दोबारा कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी कमलेश।
- फोटो : amaruajal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वैसे तो जिले की पुलिस फाइलों में केस दफन करने में माहिर है। बिसरा और जांच के नाम पर हत्या, लूट, डकैती जैसे मामले दबा दिए गए हैं। ऐसी लापरवाह पुलिस का हिस्सा पचदेवरा थानाध्यक्ष ने रविवार को हत्या में साक्ष्य जुटाने के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया। पहली बार पोस्टमार्टम में पंचनामा में लिखीं चोटें नहीं दर्शाई गई थीं और मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ था। दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया तो मृतक के शरीर पर छह चोटें मिलीं, किंतु मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी भंवरपाल की शनिवार रात हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह उसका शव खेत के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके गले, चेहरे और पीठ पर चोट के छह निशान थे। मृतक के नाक और कान से खून भी निकल रहा था। पंचनामा में पुलिस ने इसका उल्लेख भी किया था। किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केवल दो चोटें ही बताईं गईं। इसके अलावा मौत का कारण भी स्पष्ट न होना बता बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों में अंतर होने ने थानाध्यक्ष संजय यादव ने शव रुकवाकर सीओ से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश की। सीओ ने एसपी को जानकारी। एसपी के सिफारिश पर डीएम ने दोबारा पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। इस पर रविवार को डॉ. सुरजीत, डॉ. देशपति और डॉ. मुरलीधर के पैनल ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। दोबारा पोस्टमार्टम में भंवरपाल के शरीर में छह चोटें मिलीं। हालांकि इस बार भी मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पहले डॉ. अविनाश ने शव का पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोपी कमलेश को रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि भंवरपाल की कमलेश से दोस्ती थी। शनिवार शाम कमलेश भंवरपाल के घर गया था। वहां दोनों ने शराब पी। रात करीब नौ बजे शराब के नशे में ही दोनों खेतों की ओर चले गए। वहां से दोनों मिठहा गांव पहुंचे और वहां पान मसाला खाया। मिठहा कमलेश का गांव है। फिर दोनों रसूलपुर के लिए चल दिए। थानाध्यक्ष के अनुसार रास्ते में कमलेश ने भंवरपाल से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। भंवरपाल के मना करने पर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर नशे में धुत कमलेश ने भंवरपाल के सिर और गले पर ईंट से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव झाड़ियों में फेंककर कमलेश मिठहा स्थित अपने खेतों पर चला गया। सुबह उसे पुलिस ने दबोच लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।