{"_id":"597242224f1c1b2e188b48f0","slug":"the-10-big-stories-of-theft-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की छोटी-बड़ी 10 वारदात का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की छोटी-बड़ी 10 वारदात का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चोरियों का खुलासा करते एसपी विपिन कुमार मिश्र, सीओ सिटी ममता कुरील।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई 10 छोटी-बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा किया। बताया कि शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार रात माल का बंटवारा करते समय गिरोह की महिला सदस्य समेत चार को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार रात शहर केातवाली पुलिस ने रद्देपुरवा रोड के किनारे स्थित आम के बाग से अरुआ थाना हरियावां निवासी सर्वेश कुशवाहा, झबरापुर शहर कोतवाली निवासी रामस्वरूप शर्मा, बढैयनपुरवा निवासी राशिद और सुधा शर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मौके से करीब 250 ग्राम सोने के गहने और एक किलो 150 ग्राम चांदी के गहने समेत कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ था। बताया कि पूछताछ के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी संध्यादेवी, शशिकांत पांडेय, प्रमोद पांडेय, छविनंदन शर्मा, सुमन कश्यप, अरविंद कुमार, उदयवीर सिंह, भगवानदीन, दुर्गेश कुमार और देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी राघवेंद्र के घरों से रुपये, गहने व सामान चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि कोतवाल भगवान सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। सर्वेश कुशवाहा गिरोह का सरगना है। वह प्रेमिका सुधा शर्मा के साथ रहता था। कई वारदात में सुधा ही शहर में घूमकर रेकी करती थी।
इसके आधार पर गिरोह के सदस्य चिह्नित किए गए मकान पहुंचकर वारदात को अंजाम देेते थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों क ो कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर सीओ सिटी ममता कुरील मौजूद रहीं।