फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thackeray seizure seizure arrested

ठगी करने वाला बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

Thu, 12 Apr 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 12 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thackeray seizure seizure arrested
गिरफ्त में आए शातिरों के बारे में जानकारी देते एसपी विपिन मिश्र, साथ में खुलासा करने वाली पुलिस टीम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
खाकी वर्दी में खुद को जज का पैरोकार बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त सिपाही को पुलिस ने उसके साथी समेत गिरफ्तार किया है। शातिर ने हरदोई में ही नहीं, बल्कि लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बरेली, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, औरैया आदि जिलों के साथ राजस्थान में भी नौकरी की चाहत रखने वालाें को शिकार बनाया। शातिर को गिरफ्तार करने वाली स्वॉट टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


30 मार्च को शहर के रामजानकी मंदिर के पुजारी मैथिलीशरण शास्त्री ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जिला जज हरदोई के कार्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया था कि ठगी करने वाला पुलिस की वर्दी में था और सिपाही के रूप में ही मिलता था। इस पर एसपी विपिन मिश्र ने खुलासे को स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह को लगाया था। पुलिस ने जाल बिछाकर घटना को अंजाम देने वाले हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम गुसियारी निवासी अब्दुल वहीद पुत्र कल्लू खां और रामबाबू पुत्र सीताराम को गुरुवार सुबह बिलग्राम चुंगी के पास गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी सुल्तान पुत्र उस्मान निवासी गुसियारा, थाना मौदहा, हमीरपुर फरार है।
विज्ञापन


अब्दुल वहीद के कब्जे से पुलिस को चोरी की बाइक, दो मोबाइल फोन और 40 सिमकार्ड भी मिले हैं। पुलिस लाइन में पत्रकारों को एसपी मिश्र ने बताया कि अब्दुल वहीद वर्ष 1990 बैच का आरक्षी था। वर्ष 2002 में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी के बावजूद वह पुलिस की वर्दी में रहता था और ठगी की घटनाओं को अंजाम देता रहता था। उसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन जनपदों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठगी की रिपोर्ट दर्ज है। एसपी ने आईजी से भी पुरस्कार की सिफारिश करने की बात कही है। खुलासा करने वाली टीम में आलोक सिंह के अलावा कोतवाली शहर के दरोगा योगेश कुमार, स्वॉट टीम के सिपाही रमापति दिवाकर, मोहम्मद गुफरान, दीपक, संजीव मलिक, मोहम्मद इरफान, सिपाही अंकित कुमार और राजवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed