फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager drove into the farm, attacked mother

किशोरी को खेत में खींचा, मां पर किया हमला

Fri, 08 Dec 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 08 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager drove into the farm, attacked mother
पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम शौच के लिए खेतों की तरफ मां के साथ निकली किशोरी को झाड़ियों में खीचकर गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मां के विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठियां चटकीं और धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला किया। मारपीट में दोनों पक्ष की तरफ से नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों  को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला बुधवार को देर शाम शौच के लिए खेतों की तरफ निकली थी। उसके साथ 15 साल की बेटी भी थी। खेतों की तरफ पहुंचते ही पीछे से पहुंचे गांव निवासी युवक ने किशोरी को दबोच लिया। मां ने विरोध का प्रयास किया तो उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान युवक किशोरी को झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। किशेारी के परिजनों ने भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़ लिया। इस दौरान जानकारी होने पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज व विवाद होने लगा।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
मारपीट में एक पक्ष की तरफ से किशोरी और उसके मां-बाप घायल हो गए। दूसरे पक्ष की तरफ से युवक समेत छह लोग चुटहिल हुए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची ने घटना की पड़ताल की। देर रात दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर किशोरी की मां की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है। मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed