फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teen ager girl suicide

किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी

Tue, 18 Sep 2018 12:00 AM IST
hardoi
hardoi Updated Tue, 18 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
teen ager girl suicide
पंचनामा भरते उपनिरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एजा में रविवार शाम घर में किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।   

विज्ञापन

ग्राम एजा निवासी राजकुमार सिंह किसान हैं। उनका पुत्र उदयराज सिंह बड़े पुत्र देवेश सिंह के साथ लुधियाना में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उदयराज सिंह की पत्नी ऊषा सिंह, पुत्री भारती, पुत्र आदेश और दुर्गेश एजा में ही उदयराज के पिता राजकुमार सिंह के साथ रहते हैं। एक पखवारे पहले देवेश की तबीयत खराब होने पर ऊषा लुधियाना चली गई थीं। रविवार शाम राजकुमार सिंह बाजार गए थे। आदेश और दुर्गेश गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान घर में अकेली भारती (15) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब देर शाम राजकुमार सिंह घर वापस पहुंचे। उन्होंने कमरा खोला तो भारती का शव दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। यह देखकर राजकुमार बिलख पड़े और उन्होंने फोन पर उदयराज को घटना की जानकारी दी। लोनार कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया। कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। सोमवार सुबह मृतका के माता-पिता भी गांव पहुंच गए। परिजनों ने घटना के कारणों पर चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed