{"_id":"56ddcfc84f1c1bc9258b4576","slug":"stealing-from-ae-and-sdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ और एई के घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीओ और एई के घर में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
टूटे ताले
- फोटो : Broken locks
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसडीओ व एई के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी और अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सीतापुर आदित्य कुमार का मकान है। जिसमें जनपद लखनऊ निवासी एसडीओ प्रदीप कुमार और जनपद लखीमपुर के मोहल्ला गंगोत्री नगर निवासी एई मीटर रणवीर सिंह किराये पर रहते हैं। रविवार की रात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार को घर आने पर जानकारी हुई।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से एक लैपटाप व 25 हजार रुपये और रणवीर सिंह के यहां से सामान उठा ले गए। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन