फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Son shot his mother in Hriawan

हरियावां में बेटे ने मां को गोली मारी

Sat, 06 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 06 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Son shot his mother in Hriawan
वृद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरियावां। बेला गांव में शनिवार को बेटे ने वृद्ध मां को गोली मार दी। बेटे और पौत्र के झगड़े में वृद्धा बीचबचाव करने आई थी। बेटे का आरोप था कि वृद्धा, पौत्र को भड़काती है। परिजनों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी रामप्यारी (70) के पति बैजू की कई साल पहले मौत हो गई थी। रामप्यारी के जगतराम, रामविलास, रामसागर समेत चार बेटे थे। पति की मौत के बाद रामप्यारी ने जमीन पांच हिस्सों में बांट दी थी। बड़े बेटे जगतराम की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद जगतराम की पत्नी, रामविलास के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन


इससे खफा होकर रामविलास (45) की पत्नी मायके चली गई। बेटा नीरू, पिता के पास ही रहने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि रामविलास अक्सर बेटे नीरू को परेशान करता था। कई बार उसे खाना भी नहीं देता था। इस पर वह दादी रामप्यारी के पास खाना खा लेता था। शनिवार को घर में मेहमान आए थे। इस दौरान रामविलास और नीरू में कहासुनी हो गई। रामप्यारी ने मेहमानों का हवाला देकर झगड़ा करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राम विलास, मां पर भड़क गया। उसने रामप्यारी पर नीरू को भड़काने का आरोप लगाया। रामविलास ने बंदूक से मां रामप्यारी को गोली मार दी और भाग निकला। छोटे बेटे रामसागर और अन्य परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राम सागर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed