{"_id":"58d7fd0b4f1c1bac2a1a35af","slug":"soldier-s-murder-by-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला रेत कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
शव मिलने के बाद दमगढ़ा नहर पुल पर जमा भीड़।
- फोटो : amarujala
पिहानी(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी युवक की रविवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव दमगढ़ा नहर पुल के पास पड़ा मिला। युवक घर में अकेला रहता था। पुलिस ने बाहर रह रहे भाइयों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव में अबरार (39) पुत्र इरशाद काफी समय से घर में अकेला रहता था। मृतक का एक भाई पानीपत और दो दिल्ली में काम करते हैं। अबरार ने दो शादियां की थीं। पहली शादी लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन
दूसरी शादी सिदौरिया गांव में हुई थी। करीब 10 साल पहले दूसरी पत्नी से भी उसका तलाक हो गया। दूसरी बीवी से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। दोनों बीवियों से एक-एक बेटा है। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। अबरार मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
रविवार शाम पुलिस को दमगढ़ा नहर पुल के पास राहगीरों ने शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल पवन कुमार त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। युवक की गल रेतकर हत्या की गई थी। मृतक की जेब में मिले वोटर कार्ड शिनाख्त हुई।
ग्रामीणों से जानकारी लेकर पुलिस ने दिल्ली में भाइयों को सूचना देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से पूछताछ की गई है, अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।