फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shots fired at woman entered the house

घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला

Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at woman entered the house
जिला अस्पताल में भर्ती लता। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई।  शहर कोतवाली के मोहल्ला रद्धेपुरवा की महिला पर घर में घुसे युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमलावर पर महिला के कुंडल व मंगलसूत्र नोचकर भागने का आरोप है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


शहर क ोतवाली के मोहल्ला रद्धेपुरवा निवासी रामऔतार की पत्नी लता (40) शनिवार रात बेटी अंशू (16) के साथ कमरे में सो रही थी। रामऔतार दूसरे कमरे में सो रहा था। रात लगभग एक बजे मोहल्ले का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया।

विज्ञापन

 

लता पेशाब करने गई तो युवक उसके कमरे में घुस गया। लता के मुताबिक पेशाब करके जैसे ही वह कमरे में आई। युवक उसके कान के कंडल नोचने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने विरोध किया जो धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला बोल दिया, और उसके कुंडल व मंगलसूत्र नोचकर भाग गया। चीख पुकार मचाने पर जब तक रामऔतार कमरे में पहुंचा। हमलावर दीवार फांदकर भाग गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने लता को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed