{"_id":"580fa14c4f1c1bac52bc1bbc","slug":"shot-gimmick-lasted-the-young-man-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी में चली गोली, युवक को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौटंकी में चली गोली, युवक को पकड़ा
अमर उजाला/हरदोई
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली कस्बे के रामलीला मैदान पर सोमवार रात नौटंकी में मनपसंद गाना बजने पर युवक ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है। पाली में रामलीला चल रही है। इसमें दिन में रासलीला, रामलीला और रात में नौटंकी होती है।
सोमवार को भी नौटंकी में डांस का कार्यक्रम था। इस दौरान क्षेत्र में चर्चित बाबरपुर गांव निवासी अनिल पुत्र खुशीराम नौटंकी में पहुंच गया। वह अपनी लाइसेंसी बंदूक भी लिए था। उसने नथुनिया पर गोली मारे गाने पर डांस करने की फरमाइश की। फरमाइश के गाने पर नर्तकियां डांस करने लगीं।
तभी अनिल बंदूक से फायर करने लगा। इससे मेले में भगदड़ मच गई। मेले में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अनिल को असलहे सहित दबोच लिया। पाली थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अनिल को जेल भेज दिया गया है। उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने संस्तुति भी की जाएगी।