{"_id":"58b9b3df4f1c1b4055830821","slug":"saving-office-documents-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत कार्यालय से दस्तावेज चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बचत कार्यालय से दस्तावेज चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बचत कार्यालय के स्टोर रूम में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में चोरी की वारदात का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस अभी एक वारदात का खुलासा नहीं कर पाई थी कि चोरों ने बचत कार्यालय को निशाना बनाया। चोरों ने बचत कार्यालय से पुराने सरकारी अभिलेख व अन्य सामान समेट ले गए। सुबह चौकीदार ने सफाई के लिए कार्यालय खोला तो स्टोर रूम का ताला टूटा मिला । चौकीदार ने वारदात की जानकारी सहायक निदेशक श्रीराम को दी । सहायक निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शहर में चोर अब सरकारी कार्यालयों को निशाना बना रहे हैं। जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ कार्यालय में चोरी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि चोरों नें गुरुवार रात विकास भवन परिसर के पास स्थित बचत कार्यालय चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों नेे ताला तोड़कर स्टोर रूम से पुराने अभिलेख, एक टाईपिंग मशीन, यूपीएस, गैस सिलेंडर चुरा लिया।
विज्ञापन
सुबह चौकीदार ने रोशन ने कार्यालय पहुंचे ताला टूटा मिला । रोशन ने इसकी जानकारी सहायक निदेशक श्रीराम को दी । मौके पर पहुंचे सहायक निदेशक ने वारदात की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की । कार्यालय से अभिलेख चोरी होना वारदात को मोड़ दे रहा है। अभिलेख चोरी चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभिलेख चोरी होने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन