{"_id":"59e4f6234f1c1bd9538b7bcd","slug":"report-of-physical-harrasment-against-sandeela-mandi-sachiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडीला मंडी सचिव के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संडीला मंडी सचिव के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट
हरदाेई
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र की महिला की शिकायत पर स्पेशल जज एससी/एसटी ने मंडी सचिव के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया था कि वर्ष 2015 में लखनऊ की एक आउट सोर्सिंग एजेंसी के जरिये उसकी संडीला मंडी कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनाती हुई थी। 2016 में अशोक कुमार सक्सेना को मंडी सचिव के रूप में तैनात किया गया। अगस्त 2016 से मंडी सचिव उसका यौन शोषण करता रहा। लोक लाज के कारण वह खामोश रही। उसने इस बारे में आउट सोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों से भी शिकायत की थी। 23 मार्च 2017 की शाम लगभग 4.30 बजे आरोपी अशोक कुमार सक्सेना ने उसे बुलाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके साथ मारपीट कर नौकरी से निकालने की धमकी दी। उसने एसपी समेत अन्य अफसरों से इसकी शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। रविवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन