{"_id":"56eeebb14f1c1ba334f151e7","slug":"report-in-three-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मी की मौत के मामले में ठेकेदार समेत तीन पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संविदा कर्मी की मौत के मामले में ठेकेदार समेत तीन पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की पोल से गिर कर हुई मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड पर संविदा पर कार्यरत भारत (45) निवासी जतुली थाना हरियावां की छह फरवरी को सांडी से बिलग्राम रोड पर रामनगरिया के पास पोल से गिर कर मौत हो गई थी। मृतक के भाई मुनेश्वर ने बताया कि उसका भाई सांडी से बिलग्राम रोड पर शट डाउन लेकर नारायण धाम के पास बिजली लाइन सही कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, इससे वह खंभे के नीचे आ गिरा और मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में मृतका की पत्नी विमलेश कुमारी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें काम करते समय विद्युत आपूर्ति शुरू कर देने से उसके पति की मौत होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
उसने बिजली विभाग के ठेकेदार रसूल गुप्ता, प्रमोद कुमार और कमलेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।