{"_id":"5adb75c04f1c1ba1098b5cb6","slug":"report-in-dowry-case-husband-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति और सास गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति और सास गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वासितनगर में एक महिला की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। भाई ने पति व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम वासितनगर निवासी गायत्री (26) पत्नी राममनोहर का शव बरामदे में छोड़कर पति राममनोहर व सास फरार हो गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मंझिला निवासी उसके भाई विपिन कुमार को दी। वह परिजनाें के साथ मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि बहन गायत्री का विवाह 4 साल पहले राममनोहर पुत्र रमेशचंद्र के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति और सास गायत्री को कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को गायत्री का एक कुंडल खो गया था, जिसको लेकर उसका राममनोहर के साथ विवाद भी हुआ था। गायत्री के बच्चे नहीं हैं। विपिन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गायत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ रवींद्र सिंह व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि दोपहर बाद आरोपियों को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन