{"_id":"59836b844f1c1be65a8b46e9","slug":"receive-money-from-the-accounts-by-taking-information-on-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर जानकारी लेकर खातों से रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर जानकारी लेकर खातों से रुपये निकाले
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। युवक के नंबर पर फोन कर अपने को बैंककर्मी बताकर खातों की जानकारी ली और 25000 रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर युवक ने बैंक पहुंचकर खाता चेक कराया तो रुपये कम थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अनूप कुमार का यूनियन बैंक व एसबीआई में खाता है। गुरुवार करीब डेढ़ बजे 9709118272 से उनके निजी नंबर पर कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव कर दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति का परिचय पूछा।
विज्ञापन
उसने खुद को बैंककर्मी बताया। कहा कि उनको जारी किए गए एटीएम कार्ड का वेरीफिकेशन किया जाना है। बताया कि वेरीफिके शन नहीं कराने पर एटीएम लॉक हो जाएगा।
उसने दोनों बैंक के खाता नंबर, एटीएम कोड़, आधार नंबर आदि की जानकारी लेकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। करीब एक घंटे बाद उनके मोबाइल नंबर पर दोनों बैंक के मैसेज आए।
विज्ञापन
मैसेज में एसबीआई के खाते से 20,000 और यूनियन बैंक के खाते से 5000 रुपये निकाले गए थे। अनूप ने आनन-फानन में बैंक पहुंच कर प्रबंधक से खाते से रुपये निकाले जाने की बात कही। मैनेजर को पूरी जानकारी दी। क ोतवाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।