{"_id":"5c44b6cfbdec22094a2c7248","slug":"protest-in-company-office-due-to-no-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर कंपनी के दफ्तर में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुगतान न होने पर कंपनी के दफ्तर में हंगामा
Sun, 20 Jan 2019 11:28 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम पूरा न होने के बाद भी फिक्स डिपॉजिट का भुगतान न होने पर नाराज खाताधारकों ने शनिवार शाम कस्बा स्थित चिट फंड कंपनी के दफ्तर में हंगामा काटा। कर्मी दफ्तर में ताला डालकर फरार हो गए। रविवार को थाने पहुंची महिला खाताधारकों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंची कली, गुड्डी, श्रीदेवी निवासीगण ममरेजपुर थाना बेनीगंज, मीना व ऊषा निवासी मलहेरा आदि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कस्बे में हरदोई रोड स्थित भवन में लगभग पांच साल से संचालित चिट फंड कंपनी खाता खुलवाकर आरडी के नाम 3 सौ व 5 सौ रुपये महीना जमा करा रही थी। साथ ही पांच साल में रकम दोगुना करने के दावे के साथ 1 व 2 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट करा रही थी। बताया कि कई खाताधारकों का आरडी व फिक्स डिपॉजिट का टाइम पूरा हो गया है। खाताधारक भुगतान के लिए कई दिन से ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार की शाम को भी कुछ खाताधारक ऑफिस गए और भुगतान किए जाने की मांग करने लगे। जिस पर कर्मी ऑफिस में ताला डालकर फरार हो गए। महिलाओं ने बताया कि सूचना मिलने के बाद यूपी 100 पुलिस मौके पर आ गई थी, लेकिन कोई कर्मी मौके पर नहीं मिला। महिलाओं ने बताया कि पांच साल के अंदर कंपनी तीन बार अपना नाम भी बदल चुकी है। महिलाओं ने जांच कर कं पनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व भुगतान कराए जाने की मांग की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन