फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police have been accused of robbing Rs furore

पुलिस पर रुपये छीनने का आरोप लगा किया हंगामा

Thu, 13 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 13 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police have been accused of robbing Rs furore

जिला अस्पताल में एक युवक ने पुलिस पर उसके रुपये

विज्ञापन
निकाल लेने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के सामने गले में बेल्ट लपेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने किसी प्रकार उसे समझा बुझाकर शांत किया।

शहर केातवाली क्षेत्र के नुमाइश चौराहे पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। दो पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां उसने अपना नाम नरेश यादव (40) पुत्र रूदन सिंह निवासी वृंदावन मथुरा बताया। उसने आरोप लगाया कि उसके पास उसकी बहन की शादी के लिए 45 हजार रुपये थे, जो पुलिसकर्मियों ने निकाल लिए।

अब पुलिसकर्मी उसके पैसे वापस नहीं कर रहे। इसी बात को लेकर वह हंगामा करने लगा। इससे वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। वह काफी देर तक हंगामा करता रहा और बेल्ट से अपना गला कसने का प्रयास किया। इससे पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए।

पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। चौकी प्रभारी रेलवेगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक नशे में है, इसलिए बवाल कर रहा है। युवक खुद को पुलिस अधीक्षक के पास ले जाने की बात कह रहा था। चौकी प्रभारी ने काफी मशक्कत के बाद उसका इलाज कराया और घर भेजने के लिए उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed