{"_id":"5c475a47bdec222c51027581","slug":"pashudhan-prasar-officer-hang-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला पशुधन प्रसार अधिकारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकता मिला पशुधन प्रसार अधिकारी का शव
Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चिकित्सालय में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी का शव मानसनगर स्थित घर में खिड़की के जंगले में दुपट्टे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
संडीला कस्बे के मानसनगर निवासी अनुज कुमार बेंहदर ब्लाक के ग्राम रिठवे में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उनकी पत्नी कंचन (25) संडीला पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी थीं। अनुज ने बताया कि सोमवार रात सभी परिजन कमरे में सो रहे थे। रात एक बजे उनकी एक साल की पुत्री पिहू रोने लगी तो वह जागे। कंचन का शव खिड़की के जंगले से लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी साले विमलेश पुत्र श्रीकांत निवासी राजगार्डन थाना आलमनगर लखनऊ को दी। विमलेश के आने के बाद शव उतारा गया और पुलिस को जानकारी दी गई। विमलेश और अनुज का कहना है कि किसी तरह का विवाद नहीं था। विमलेश ने प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव को बताया कि वह मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन