फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   murder of a woman in hardoi up

हरदोई: महिला की गला दबाकर हत्या, बिखरा मिला कमरे का सामान, बहू ने चार लोगों पर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

Sat, 06 Mar 2021 03:59 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
murder of a woman in hardoi up
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालामऊ में कमरे में अकेले सो रही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दो कमरों में रखा सामान भी बिखरा पड़ा मिला, जिसके कारण चोरी की आशंका भी जताई गई है। महिला का पुत्र पिछले साढ़े चार माह से दुष्कर्म के मामले में जेल में है।
विज्ञापन


मृतका की बहू की तहरीर पर गांव निवासी दो सगे भाईयों समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी अनुराग वत्स ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटाए। ग्राम बालामऊ निवासी मिथलेश कुमारी (58) गांव में बने मकान में अपने सास ससुर के साथ रहती थीं। उसके पति जितेंद्र बहादुर सिंह और बड़े पुत्र नीलेश की मौत हो चुकी है। छोटा पुत्र रीतेश पिछले साढ़े चार माह से दुष्कर्म के एक मामले में जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed