फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Murder carcasses after killing in Suras

सुरसा में हत्या के बाद शव कार में जलाया

Mon, 10 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 10 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Murder carcasses after killing in Suras
जली हुई कार जिसमें रखा शव भी हुआ राख - फोटो : amarujala

सुरसा (हरदोई)।  थाना क्षेत्र के कमरौली गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रविवार तड़के कार में जला हुआ शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया था। इस वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पता नहीं चल सका कि शव महिला का है या पुरुष। आशंका है कि हत्या के बाद शव कार में डालकर आग लगा दी गई। कार पर लिखा नंबर जांच पड़ताल में बाइक का निकला।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम-हरदोई रोड के किनारे कमरौली गांव है। मुख्य रोड से कमरौली गांव के लिए बने रास्ते पर सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने जली हुई कार देखी, जिससे हल्का धुंआ उठ रहा था। नजदीक गए तो पीछे की सीट पर जली हुई लाश दिखी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में मिले कंकाल को मुर्दाघर भेजवाया। कंकाल महिला का है या पुरुष का यह साफ नहीं हो सका है। कार पर लिखा नंबर यूपी 35 एन 2172  की पड़ताल की गई तो वह बाइक का निकला।
विज्ञापन


फील्ड यूनिट की टीम ने कार के चेचिस नंबर व अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। मौके पर पहुंचे  एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे तेज धमाके की आवाज आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव है कि आग लगाने के बाद कार का टायर फटा हो। जांच पड़ताल में ऐसा कोई क्लू नहीं मिला, जिससे कार या मृतक के संबंध में कुछ पता चल सके। एएसपी ने बताया कि आशंका है कि हत्यारों ने हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए लाश को कार समेत जलाया है। कार की चेचिस नंबर व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट में पता चलेगा कि मरने वाला पुरुष था या महिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed