फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Missing boy's throat slit

लापता बालक की गला रेतकर हत्या

Tue, 03 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 03 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Missing boy's throat slit
बाबर अली। - फोटो : amarujala

पिहानी (हरदोई)। नगर के मोहल्ला मीरसराय निवासी बालक का शव सात किलोमीटर दूर राभा गांव में गन्ने के खेत में मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। बच्चे के शरीर पर शर्ट नहीं था और उसका एक हाथ जानवर खा गए थे। पुलिस ने बच्चे के उर्दू ट्यूटर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मीरसराय निवासी सरवर का बेटा बाबर अली (13) मोबाइल ठीक कराने के लिए 28 दिसंबर शाम घर से निकला था। उसके साथ मुरमुली मोहल्ला निवासी नबी अहमद (20) पुत्र लल्लन भी था। मुरमुली मोहल्ला में मदरसा चलाने वाला नबी बाबर को उर्दू का ट्यूशन पढ़ाता था। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर सरवर ने पिहानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


संदेह के आधार पर पुलिस ने अगले दिन नबी अहमद को पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि नबी ने बच्चे की हत्या कर शव फेंकने की बात कबूल की। पुलिस उसे लेकर नगर से करीब सात किलोेमीटर दूर राभा गांव पहुंची। जहां गन्ने के खेत में बाबर का शव मिला। उसकी गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी। एक हाथ जंगल जानवर खा गया था। बच्चे के शरीर पर शर्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद कर लिया है। सूचना पर एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक नबी ने हत्या करने का कारण नहीं बताया है। पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच उसे जिला मुख्यालय ले गई है। बच्चे की गुमशुदगी और मौके के हालात कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed