फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Misbehavior with teenager by making hostage

बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 10 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 10 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior with teenager by making hostage
डेमो फोटो - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। पंद्रह वर्षीय किशोरी को कमरे में बंद कर युवक कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पचदेवरा थाना क्षेत्र निवासी युवक किशोरी को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सुरागरसी कर दिल्ली पहुंची पुलिस को किशोरी मिल गई, जबकि युवक भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की मेडिकल जांच कराई है।

विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी 26 जून को घर से लापता हो गई थी। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लगा था। इसके चलते 27 जून को पीड़िता के पिता ने थाना क्षेत्र के पत्योरा निवासी अंकित (22) के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस किशोरी की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। पुलिस को सुरागरसी मिली थी कि आरोपी युवक किशोरी को दिल्ली ले गया है।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली पहुंची पुलिस टीम को किशोरी मिल गई। इस दौरान आरोपी युवक भाग निकला था। किशोरी को पुलिस थाने ले आई थी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक घुमाने की बात कहकर उसे दिल्ली ले गया था। जहां पर एक कमरे में बंद कर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ मदन पाल सिंह ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed