{"_id":"7eea1b7d7eec7d703ec1d38d4d29960b","slug":"married-scorched-by-fire-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी थाना क्षेत्र में विवाहिता संदिग्ध रूप से आग
विज्ञापन
से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती के पिता ने ससुराल वालों पर
दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सांडी थाना क्षेत्र के नौसहरा निवासी नीलम (26) पत्नी धर्मपाल मंगलवार की रात घर में संदिग्ध अवस्था में आग लगने से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवती के पिता अमर पाल निवासी करावां मझिला ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी की थी। उसके एक वर्ष की पुत्री है।
आरोप लगाया कि पति और सास उनसे अतिरिक्त दहेज में पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इन लोगों ने उसकी बेटी को आग लगाकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।